जौनपुर, मार्च 25 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड बरसठी के ग्राम पौंहा में लगभग 56 वर्षों से चली आ रही चकबंदी प्रक्रिया आखिरकार मार्च 2026 में पूर्ण हो गई। इस लंबे इंतजार के बाद गांव के लोगों में खुशी का माहौल है। खास बात यह रही कि इस प्रक्रिया को पूरा होते देखने के लिए ग्राम सभा की चौथी पीढ़ी तक को इंतजार करना पड़ा। ग्राम सभा के काश्तकार एवं नेहरू इंटर कॉलेज कुंवरदा के प्रधानाचार्य डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि उनके दादा वर्ष 1970 में गांव में चकबंदी की प्रक्रिया शुरू होने और उसके नोटिफिकेशन के बारे में बताया करते थे। उस समय शुरू हुई यह प्रक्रिया कई दशकों तक विभिन्न कारणों से लंबित रही, लेकिन अब आखिरकार इसे पूरा कर लिया गया है।चकबंदी प्रक्रिया के पूर्ण होने पर ग्रामवासियों ने चकबंदी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति आभार व्...