नई दिल्ली, जनवरी 31 -- हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि जो भी परिवार चौथा बच्चा पैदा करेगा उसे 21 हजार रुपए दिए जाएंगे और जो भी पांचवा बच्चा करेगा उसे 31 हजार दिए जाएंगे। उन्होंने जिहादियों की बढ़ती संख्या को देखते हिन्दू समाज के लोगों से अपनी संख्या बढ़ाने की अपील करते हुए ऐसा ऐलान किया है। पिंकी चौधरी ने ऐलान किया है कि हिंदू समाज का जो भी परिवार चौथा बच्चा पैदा करेगा वो उनके कार्यालय से 21 हजार रुपए और पांचवा बच्चा होने पर 31 हजार रुपए ले जाए। सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर पिंकी चौधरी ने वीडियो शेयर करते हुए कहा, भारत को जिस प्रकार कट्टरपंथियों की बढ़ती हुई जनसंख्या बर्बाद कर रही है। आतंकवाद लवजेहाद जैसी अनेकों घटनाएं बहुत तेजी से बढ़ रही हैं। इसीलिए हिंदू रक्षा दल हिंदू परिवारों को बढ़ाने...