चौथा गांव में बकरा चोरी करते रंगेहाथ पकड़ाया
चतरा, अप्रैल 30 -- सिमरिया निज प्रतिनिधि। सिमरिया थाना क्षेत्र के चौथा गांव में बकरा चोरी कर भाग रहे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सिमरिया थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह ने मामले की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार चौथा गांव में एक युवक बकरा चोरी कर भाग रहा था। ग्रामीणों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया और तुरंत सिमरिया पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। इस संबंध में सिमरिया में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी सिमरिया थाना क्षेत्र के सबानो गांव निवासी आरोपी निरंजन कुमार, को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि चोरी की घटनाओं पर पुलिस की पैनी नजर है। ग्रामीणों की सतर्कता से आरोपी पकड़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.