धनबाद, मई 30 -- झरिया, वरीय संवाददाता। झरिया के लोअर चौथाई कुल्ही 10 नंबर धौड़ा में मंगलवार से चल रहे धार्मिक अनुष्ठान के अंतिम चरण में शुक्रवार को 24 घंटे के अखंड हरि कीर्तन का शुभारंभ हुआ। इससे पहले 26 से 28 तारीख तक त्रिदिवसीय गायत्री महायज्ञ सह कलश यात्रा और गुरुवार की शाम को दीप महायज्ञ का आयोजन किया गया था। अखंड हरी कीर्तन का उद्‌घाटन मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के झरिया नगर कार्यवाह दयानंद शर्मा और विशिष्ट अतिथि उमाशंकर तिवारी द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य यजमान रवींद्र यादव एवं उनके परिवार ने पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की। यह भी पढ़ें- 24 प्रहर अखंड हरीनाम संकीर्तन आयोजन इस पूरे धार्मिक महोत्सव का सफल नेतृत्व विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की 10 नंबर धौड़...