खगडि़या, अप्रैल 8 -- चौथम। एक प्रतिनिधि प्रखंड मुख्यालय स्थित चौथम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं नि:शुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। शिविर में वृद्ध, पुरुष, महिला, युवा सहित बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई। खासकर महिलाओं में एनीमिया, हाई ब्लड प्रेशर, वजन, ऊंचाई और ब्लड शुगर की जांच की गई। साथ ही महिलाओं को गर्भनिरोधक उपायों एवं शिशु अंतराल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई। वहीं अन्य मरीजों को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद आवश्यक चिकित्सीय सलाह के साथ मुफ्त दवाइयां दी गईं। शिविर में करीब 100 से अधिक लोगों की जांच की गई। इस मौके पर स्वास्थ्य प्रभारी डॉ. अनिल कुमार, डॉ. अभिषेक आनंद, एएनए...