खगडि़या, अप्रैल 13 -- चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम प्रखंड के करुआमोड़ से चौथम जाने वाली सड़क स्थित एक विवाह भवन में ओशो तीन दिवसीय योग, संगीत एवं ध्यान शिविर का आयोजन आगामी 24 अप्रैल से किया जाएगा। इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस सिलसिले में रविवार को उक्त विवाह भवन में आयोजकों की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें शिविर की रूपरेखा और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के बाद आयोजन समिति के स्वामी देव प्रह्लाद उर्फ जितेंद्र सर, स्वामी ध्यान अमन, स्वामी भिक्षु प्रेम सागर, स्वामी आनंद विश्वास, स्वामी आनंद परितोष उर्फ कृष्णानंद सिंह, स्वामी ज्ञान सागर एवं गणेश पटेल ने संयुक्त रूप से जानकारी दी कि शिविर का शुभारंभ आगामी 24 अप्रैल की शाम से होगा। इसके बाद आगामी 25, 26 एवं 27 अप्रैल को प्रतिदिन संगीत साधना, गतिशील ध्यान एवं कुंडलिनी ध्यान ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.