खगडि़या, अप्रैल 18 -- चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम प्रखंड क्षेत्र के उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान को लेकर शुक्रवार को चौथम पीसीएस में बिजली सुधार कैंप का आयोजन किया गया। इस संबंध में बिजली विभाग के जेई अमित कुमार ने बताया कि कैंप में बिजली बिल सुधार, मीटर से जुड़ी समस्याएं, गलत रीडिंग, नए कनेक्शन तथा अन्य तकनीकी शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया गया। उन्होंने बताया कि दस मामले की सुनवाई की गई। जेई ने बताया कि कैंप में उपभोक्ता अपनी समस्याओं के साथ आवश्यक दस्तावेज लेकर पहुंचें थे। जेई ने बताया कि शुक्रवार के दिन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही कहा कि अब पंचायतों में भी शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- बिजली की समस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए लगा शिविर उन्होंने कहा अगर किसी का बिजली बिल गलत आ रहा है तो उसका सुधार करवा स...