खगडि़या, जून 28 -- चौथम। एक प्रतिनिधि खगड़िया जिले के चौथम थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरजिला ई-रिक्शा चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान चोरी के दो ई-रिक्शा बरामद किए हैं तथा गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने शनिवार को बताया कि यह गिरोह बेहद सुनियोजित तरीके से ई-रिक्शा चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। गिरोह के सदस्य खगड़िया जंक्शन से यात्री बनकर ई-रिक्शा किराए पर लेते थे और चालक को बदलाघाट की ओर ले जाते थे। सुनसान स्थान पर चालक से ई-रिक्शा लूटकर फरार हो जाते थे। इसके बाद चोरी किए गए ई-रिक्शा का रंग बदलकर उन्हें दूसरे क्षेत्रों में बेच दिया जाता था। उन्होंने बताया कि एक ई-रिक्शा चालक द्वारा लिखित आवेदन देकर अपनी लूटी गई गाड़ी बरामद करने और आरो...