खगडि़या, मई 7 -- चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम प्रखंड संसाधन केंद्र में गुरुवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की अध्यक्षता में विद्यालय प्रधानों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा विभाग से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में एफएलएन कार्यक्रम को लेकर विशेष निर्देश दिए गए। बताया गया कि कक्षा चार, पांच एवं छह में नामांकित वैसे बच्चे, जिनमें बुनियादी शिक्षा एवं संख्या ज्ञान की कमी पाई जा रही है। उन्हें विशेष कार्यक्रम के तहत मुख्यधारा के बच्चों के साथ जोड़कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाए।इसके अलावा विद्यालय परिसर में बच्चों की सुरक्षा से संबंधित दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया। यह भी पढ़ें- हमारा बच्चा, हमारी जिम्मेदारी थीम पर नौ मई को होगी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी सभी विद्यालयों एवं प्रत्येक कक्षा ...