खगडि़या, मई 1 -- चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम प्रखंड अंतर्गत धुतौली पंचायत के मालपा ग्राम में बुधवार की रात कहर बनकर आई। एक ही रात में तीन लोगों के आकस्मिक निधन से पूरे गांव और पंचायत में गहरा शोक व्याप्त है। मिली जानकारी के अनुसार, गांव के वरिष्ठ समाजसेवी और राजनीति के धरोहर माने जाने वाले रामखेलावन शर्मा का बुधवार की रात निधन हो गया। इसी रात मालपा निवासी राजकुमार साह की माता जी का भी देहांत हो गया। जिससे परिवार में शोक का माहौल है। वहीं तीसरी और सबसे हृदयविदारक घटना में पवन रजक का आकस्मिक निधन हो गया। उनके छोटे-छोटे बच्चों को देखकर गांव के लोगों की आंखें नम हो गईं और हर कोई इस दुखद घटना से भावुक नजर आया। यह भी पढ़ें- मृतक के परिजनों को श्राद्ध कार्य के लिए की मददडॉ. दीपक कुमार की सहायता इधर गुरुवार की दोपहर 12 बजे तक इन तीनों परिवारों से मिल...