खगडि़या, मई 19 -- चौथम। एक प्रतिनिधि जिले के मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 31 पर एक होटल के निकट सोमवार को भीषण सड़क हादसा में मृत सावित्री देवी का मंगलवार को शव आदावारी गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका चौथम थाना क्षेत्र के आदाबारी गांव निवासी सुबोध दास की 50 वर्षीय पत्नी बताई जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव गांव पहुंचा तो शव को देखने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल था। दरअसल में ठाठा गांव के निकट एके ट्रक ने पहले टेंपो में सीधी टक्कर मारी। जिससे टेंपो में सवार आधा दर्जन लोगों की मौत हो गई। यह भी पढ़ें- तीन गांवों में शव पहुंचे तो दुख की मौन गूंज से हर घर में पसरा मातम जबकि कई अब भी जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। बताया जाता है कि सावित्री देवी अपने एक रिश्तेदार के बच्चे को डॉक्टर से दिखाने ...