खगडि़या, जुलाई 8 -- चौथम। एक प्रतिनिधि खगड़िया जिले की चौथम थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को पूर्वी बौरने पंचायत के सोनवर्षा घाट बहियार में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक देसी शराब की भट्ठी को ध्वस्त कर दिया। पुलिस ने मौके से करीब 45 लीटर देसी शराब, शराब बनाने के उपकरण तथा अन्य सामान बरामद किए है। मंगलवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार, चौथम पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सोनवर्षा घाट बहियार स्थित अवधेश सहनी उर्फ डोमी सहनी के बासा (डेरा) पर अवैध रूप से देशी शराब का निर्माण किया जा रहा है। सूचना के आधार पर चौथम थाना के एएसआई अभिमन्यु कुमार एवं एएसआई अनिल कुमार ने पुलिस बल तथा महाल चौकीदार के साथ छापेमारी की।पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही मौके पर मौजूद तीन लोग फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने शराब बनाने में प्रयुक...