चम्पावत, अप्रैल 3 -- चमदेवल के चौखाम बाबा मंदिर में चैतोला मेला समिति की बैठक हुई। बैठक में चौतोला मेले के आय व्यय का ब्यौरा पेश किया गया। समिति सदस्यों ने भविष्य में मेले को और बेहतर बनाने को लेकर विचार विमर्श किया। मेला समिति अध्यक्ष खुशाल सिंह ने जिला प्रशासन, पुलिस और जन प्रतिनिधियों का आभार जताया। बैठक में मदन कलौनी, शंकर चंद, राजू धौनी, दरबान सिंह, कृष्ण सिंह, विनोद सिंह, गुमान सिंह, जोगा सिंह, देवी चंद, शंकर सिंह, बहादुर सिंह, राकेश सिंह, विक्रम सिंह, प्रकाश सिंह, शोबन राम, भगवान राम, प्रवीन राम, गुमान राम, मगन राम मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...