बगहा, जनवरी 2 -- चौतरवा। एनएच-727 बगहा-लौरिया पथ पर धर्मकांटा चौक के समीप गुरुवार रात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवारों को ठोकर मार दी। हादसे में बरियरवा के घुटन महतो (55) की मौत हो गई, जबकि सुदामा यादव (40) गंभीर रूप से घायल हो गया। सुदामा को बगहा अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चौतरवा थानाध्यक्ष राहुल कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वाहन की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष ने बताया कि गुरुवार रात बरियारवा निवासी घुटन महतो व सुदामा यादव एक ही बाइक से लौरिया की तरफ से घर लौट रहे थे। इसी दौरान किसी वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी। चालक वाहन लेकर फरार हो गया। हादसे में घुटन महतो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल ...