बगहा, फरवरी 1 -- बगहा, हमारे संवाददाता। बगहा पुलिस जिला अंतर्गत चौतरवा थाना क्षेत्र के अहिरवलिया वृत्ति टोला गांव में शनिवार की रात करीब 11 बजे एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जब नीरज राव के घर पर अज्ञात लोगों ने एक झोले में रखकर संदिग्ध विस्फोटक सामग्री फेंक दी। उस समय घर के सभी सदस्य टीवी देख रहे थे। अचानक झोला फेंके जाने से घर में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जानमाल की क्षति नहीं हुई। घटना की पुष्टि करते हुए बगहा एसपी रामानंद कुमार कौशल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में झोले में रखी सामग्री पहाड़ तोड़ने में इस्तेमाल होने वाले डायनामाइट जैसे विस्फोटक पदार्थ की हो सकती है। सूचना मिलते ही एसडीपीओ कुमार देवेंद्र, प्रशिक्षु डीएसपी सह चौतरवा थानाध्यक्ष अंकित कुमार सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने ...