शाहजहांपुर, मार्च 30 -- निगोही। चौढ़ेरा गांव में मिली दिल्ली की एक युवती को पुलिस ने उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। रविवार को गांव में एक युवक के साथ युवती के निकाह की सूचना पर हिंदू संगठन की तहरीर के बाद पुलिस दोनों को थाने ले आई थी। मामला दिल्ली से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने युवती के परिजनों को सूचना दी। देर शाम परिजन निगोही थाने पहुंचे, जहां आवश्यक पूछताछ और कार्रवाई के बाद युवती को उनके हवाले कर दिया गया। इसके बाद परिजन उसे अपने साथ लेकर घर रवाना हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...