फरीदाबाद, मई 14 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। शहर की बिगड़ती सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए नगर निगम ने नई कार्ययोजना तैयार की है। योजना के तहत पहली बार सड़कों की चौड़ाई और क्षेत्रों की जरूरत के अनुसार चार अलग-अलग स्तर पर सफाई व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है और अगले महीने से योजना पर काम शुरू होने की उम्मीद है। व्यवस्था पर करीब 120 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- बादशाहपुर पूर्व इलाके में मुख्य सीवर लाइन दुरुस्त की जाएगीसफाई कर्मचारियों की हड़ताल पिछले करीब 15 दिनों से सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर में सफाई व्यवस्था प्रभावित रही। कई इलाकों में कचरे के ढेर लगने और नियमित सफाई नहीं होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। मंगलवार को नगर निगम की ओर से विशेष सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें निगमायुक्...