चम्पावत, अप्रैल 4 -- लधिया घाटी के चौड़ामेहता पीएचसी में एक्सरे मशीन लगेगी। अस्पताल में मशीन पहुंच गई है। सीएमओ ने नई मशीन का जायजा लिया। एक्सरे मशीन लगने से बड़ी आबादी को सुविधा मिल सकेगी। शनिवार को सीएमओ डॉ.देवेश चौहान ने पीएचसी चौड़ामेहता का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एक्सरे मशीन का जायजा लिया। सीएमओ ने बताया कि अस्पताल में जल्द एक्सरे मशीन काम करना शुरू करेगी। ग्रामीणों ने अस्पताल में महिला चिकित्सक की तैनाती की मांग की। लोगों ने सीएमओ का शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया। चौड़ा मेहता अस्पताल में नैनीताल जिले के साथ ही चम्पावत के मछियाड़, साल, कुल्यालगांव, चौड़ापित्ता, परेवा, धरसों, बिनवालगांव, गोलाडांडा, नौलियागांव, रमक, मंगललेख, मडियोली, चल्थिया की बड़ी आबादी निर्भर है। अब एक्सरे के लिए लोगों को लोहाघाट या चम्पावत नहीं जाना पड़ेगा। यह...