खगडि़या, अगस्त 27 -- बेलदौर । एक संवाददाता हरितालिका तीज एवं चौठचंद्र का त्यौहार मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र में उत्साहपूर्ण वातावरण में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। हरितालिका तीज मनाने वाली महिलाएं दोपहर से ही सज धज कर मंदिरों के साथ अपने घरों में शिव पार्वती की पूजा अर्चना कर दांपत्य जीवन को सुखी एवं समृद्ध बनाने की कामना की। वही चौठचंद्र पर्व मनाने वाली महिलाएं संध्या के समय इस पर्व को अपने आंगन में चंद्रमा को देखकर इसे मनाया। चौठचंद्र पर्व के मौके पर ढेला फेंकने का रिवाज है। इस रिवाज को अपनाने के लिए शरारती लड़कों ने दिन में ही कदम का फल एकत्रित कर संध्या के समय अपने आस-पास के घरों पर इसे फेंका, जिससे कुछ जगहों पर विवाद भी हुई। जिसे आस पास के लोगों के सहयोग से सुलझा लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...