अल्मोड़ा, मार्च 15 -- पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र से लापता किशोरी को 24 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने 15 साल की बेटी के लापता होने की सूचना दी थी। सूचना पर कोतवाल अशोक कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया और तलाश शुरू कर दी। अथक प्रयास के बाद किशोरी को कोतवाली क्षेत्र से बरामद कर लिया। काउंसलिंग के बाद किशोरी को परिजनों के सुपुर्द किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...