अल्मोड़ा, जून 28 -- चौखुटिया। नहरों से सिंचाई का पानी नहीं मिलने से किसान धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं। शनिवार को दीगौत क्षेत्र की महिलाओं ने विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया। जल्द पानी नहीं चलाने पर कार्यालय के घेराव करने की चेतावनी दी। शनिवार को सूखी नहरों के आगे प्रदर्शन कर महिलाओं ने कहा कि धान की रोपाई का समय हो गया है, लेकिन अब तक किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं दिया गया है। सिंचाई विभाग की नहरें सूखी हुई हैं। सफाई नहीं होने से इनमें झाड़ियां उग गई हैं। कहा कि अभी तक गनाई में ही सिंचाई नहीं हो पाई है। इस कारण दीगौत से लेकर अंतिम छोर बौरागांव तक समय पर रोपाई हो पाना मुश्किल है। दीगौत की महिलाओं ने सिंचाई विभाग को तीन दिन का अल्टिमेटम दिया। कहा कि अगर तीन दिन के भीतर नहर में पानी नहीं चलाया गया तो वह कार्यालय व अधिकारिय...