अल्मोड़ा, जून 15 -- चौखुटिया। उत्तराखंड क्रांति दल के सदस्यों ने रविवार को खीड़ा, तड़ागताल क्षेत्र में सदस्यता अभियान चलाया। सदस्यों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। राज्य के हित में जनता से उक्रांद के साथ जुड़ने की अपील की। पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी के नेतृत्व में सदस्यता अभियान के पहले दिन उक्रांद कार्यकर्ताओं ने खीड़ा, तडागताल आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। उक्रांद की नीतियों व संघर्ष के बारे में बताया। राष्ट्रीय पार्टियों पर राज्य की अवधारणा के अनुरूप कार्य नहीं करने का आरोप लगाया। जनता से पार्टी के साथ जुड़ने की अपील की गई। अलग-अलग स्थान पर नुक्कड़ सभा की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय पार्टियों ने राज्य को लूटने ,खसोटने का काम किया है। राज्य निर्माण के 25 साल बाद भी स्थाई राजधानी गैरसैंण, उत्तराख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.