अल्मोड़ा, फरवरी 4 -- ऑपरेशन स्वास्थ्य आंदोलन के बाद चौखुटिया सीएचसी को लगातार सुविधाएं मिल रही हैं। सीएचसी में तीन विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के आदेश के तहत बुधवार को एक और एनेस्थेसियोलॉजिस्ट विशेषज्ञ ने कार्यभार संभाल लिया। बाल लोग विशेषज्ञ की नियुक्ति पूर्व में हो चुकी है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ अमजद खान ने बताया कि बुधवार को डॉ. आर हेमचंद्र ने एनेस्थीसियोलॉजिस्ट के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...