अल्मोड़ा, मई 18 -- कमल पंत, अल्मोड़ा। पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ जगह-जगह अभियान चलाया। इसके तहत चौखुटिया अशोक कुमार के नेतृत्व में टीम ने नौगांव अखेडिया में दबिश दी। यहां आटा चक्की संचालक बिशन सिंह दुकान में शराब पिलाते मिला। साथ ही पांच पव्वे शराब के बरामद हुए। देघाट में एसओ अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में टीम ने अगासपुर में चेकिंग अभियान चलाया। यहां दुकानदार हरीश सिंह नेगी केपास से सात अद्धे और पापंच टेट्रापैक देसी शराब मिली। वहीं, धौलछीना में एसओ सुनील बिष्ट के नेतृत्व में बखरियाटाना में गोविन्द सिंह मेहता की दुकान में भी लोग शराब पीते हुए मिले। यह भी पढ़ें- दुकान में शराब परोसता आरोपी दबोचा कार्रवाई करते हुए तीनों दुकानदारों के खिलाफ आबाकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर चालानी कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...