बहराइच, दिसम्बर 20 -- बहराइच, संवाददाता। महसी तहसील के ग्राम पंचायत चौखड़िया में बन्दरों के झुंड आतंक बरपा रहे है। लोगों को खाधान्न सुखाने में दिक्कत हो रही है। भीगे कपड़े खुले में धूप में नही सुखा पा रहे। यही नहीं आगे से भोजन की थाली पर भी झपट्टा मार उठा ले जा रहे हैं। बच्चों में भी बंदरों के विचरते झुंड से दहशत है। देहात कोतवाली के चौखड़िया में बंन्दरों का आतंक इतना हो गया है कि खाने की थाली तक उठा ले जाते हैं। जब‌ किसी व्यक्ति ने डंडा उठाने की कोशिश करता है, तो सैकड़ों की तादाद में बन्दर इकठ्ठा हो जाते हैं और हमला वर हो जाते हैं। घरों में घुसकर रखा हुआ सामान को भी छिन भिन्न कर देते हैं। खाद्यान्न सुखाना या धुले भीगे कपड़े सुखाना अब एक बड़ी समस्या बनता जा रहा है। अंग्रेज सोनी ने बताया कि इसकी शिकायत ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय जाकर पूर्व...