भदोही, मार्च 10 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। विकास भवन स्थित कांशीराम शहरी आवास में रहने वालों का जीवन नारकीय हो गया है। दूषित पानी के जलजमाव के कारण उठ रही दुर्गंध से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। स्वच्छता अभियान के तहत शासन स्तर से करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं लेकिन शहरी आवास में रहने वाले करीब 12 सौ परिवार आज भी बुनियादी सुविधाओं से महरूम हैं। हर तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ है। शहरी आवास में कूड़ा फेंकने को लेकर आएदिन लोगों में विवाद हो रहा है। विभागीय आंकड़ों पर गौर करें तो विकास भवन के पास कंसापुर गांव में कांशीराम शहरी आवास का निर्माण वर्ष 2008 में हुआ था। इसमें करीब 15 सौ लोगों को आवास आवंटन किया था। इन दिनों 12 सौ से ज्यादा लोग परिवार के साथ गुजर-बसर कर रहे हैं। कुछ समय तो व्यवस्था ठीक चला लेकिन एक दशक से यहां रहने वालों का जीवन ना...