भदोही, अप्रैल 14 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। विकास भवन के बेहद करीब स्थित कांशीराम शहरी आवास में रहने वालों का जीवन नारकीय हो गया है। चौखट पर जमा गंदा पानी संग उठ रहा दुर्गंध लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। स्वच्छता अभियान के तहत लाखों खर्च के बावजूद शहरी आवास में किसी तरह का परिवर्तन नहीं दिख रहा है। करीब 12 सौ परिवार आज भी बुनियादी सुविधाओं से महरुम हैं। हर तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ है। शाम ढलते ही शराब के नशे में धुत्त शराबी हंगामा करने लगते हैं। कूड़ा फेंकने को लेकर आए दिन लोगों में विवाद हो रहा है। टोटी के अभाव में हजारों लीटर पानी प्रत्येक दिन नष्ट हो रहा है। विभागीय आंकड़ों पर गौर करें तो विकास भवन के पास कंसापुर गांव में कांशीराम शहरी आवास कर निर्माण वर्ष 2008 में बसपा सरकार में हुआ था। इसमें करीब 15 सौ लोगों को आवास आवंटन किया था। इ...