लखनऊ, दिसम्बर 29 -- चौक क्षेत्र में ट्रैफिक अव्यवस्था के कारण रोजाना लग रहे जाम से निजात दिलाने की मांग को लेकर लखनऊ उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। उनसे इस समस्या से निजात दिलाने का अनुरोध किया। व्यापारियों ने बताया कि चौक क्षेत्र पुराने शहर का प्रमुख व्यापारिक केंद्र है। ये इलाके शहर के ठाकुरगंज, बालागंज हरदोई रोड, ऐशबाग, सीतापुर रोड का केंद्र है। करीब पांच लाख की आबादी चौक इलाके का उपयोग करती है। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय और लारी कार्डियोलॉजी होने के कारण अतिगंभीर मरीज भी इसी क्षेत्र में आते हैं। ट्रैफिक अव्यवस्था के कारण फिलहाल ये इलाका जाम की जाम की चपेट में है। इससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बताया कि केजीएमयू से चौक चौराहे जाने वाला मार्ग, चौक चौराहे से कोनेश्वर चौराहे और बालागंज चौर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.