लखनऊ, जुलाई 15 -- लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चौक थाना क्षेत्र में 18 माह की मासूम बच्ची के अपहरण के मामले का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। यह भी पढ़ें- चौक में सो रही डेढ़ साल की मासूम का अपहरणपुलिस कार्रवाई चौक पुलिस ने बच्चा चोरी गिरोह से जुड़े पांच शातिर सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए अपहृत बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया और उसे उसके परिजनों को सौंप दिया, जिससे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। यह कार्रवाई डीसीपी पश्चिम जोन कमलेश दीक्षित और एडीसीपी धनंजय सिंह कुशवाहा के निर्देशन में थाना चौक प्रभारी निरीक्षक नागेश उपाध्याय के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने मामले की तह तक पहुंचने के लिए क्षेत्र के करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज बारीकी से खंगाली। सर्विलांस सर्विस की मदद से संदिग्धों की लोकेशन ट्रेस की गई, जिस...