हजारीबाग, फरवरी 28 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। हजारीबाग नगर निगम चुनावों के परिणामों को लेकर 27 फरवरी को शहर के विभिन्न चौराहों पर भारी गहमागहमी बनी रही। हार जीत का अंक गणित चलता रहा। प्रत्याशी और उनके समर्थक सुबह से ही जीत-हार के दावों और वोटों के जोड़-घटाव में व्यस्त दिखे। राना समाहरणालय चौक हजारीबाग के पुराना समाहरणालय चौक पर मतगणना के हर अपडेट पर लोगों की नजर टिकी रही। चाय की दुकानों पर सुबह से शाम तक चर्चा का दौर चलता रहा। यद्यपि चुनाव दलीय आधार पर नहीं थे, फिर भी विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े समर्थकों द्वारा इसे प्रतिष्ठा से जोड़कर देखा जा रहा था। हार-जीत के कारणों, मतों के अंतर और संभावित परिणामों को लेकर लोग अपने-अपने अनुमान लगाते रहे। कोर्रा चौक शहर के कोर्रा चौक पर चुनावी माहौल पूरे दिन गर्म रहा। दुकानों, ठेलों और चाय की गुमट...