जमुई, मई 19 -- जमुई , एक प्रतिनिधि नगर परिषद क्षेत्र के प्रमुख बाजार अंबेडकर चौक से महाराजगंज चौक तक एवं महिसौरी मोड़ के पास जाम की समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल रहा है। शहरवासियों को हर रोज जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। अतिक्रमण के कारण सड़कें सिकुड़ गई है। सड़क पर ठेले- खोमचे वालों और सब्जी वालों के कारण समस्या और विकराल हो गई है उनके नाम प्रशासनिक तौर पर जाम से निपटने के लिए कई परियोजनाएं बनाई गई पर कोई नतीजा नहीं निकला। इसका खामियाजा शहर के लोगों को भुगतना पड़ रहा है । नगर क्षेत्र में चौक चौराहों पर नो एंट्री लगाने का आदेश दिया गया था लेकिन इसका समुचित रूप से पालन नहीं हो पा रहा है। अंबेडकर चौक पर मुख्य मार्ग होने से आवागमन रहता है। यही हाल महिसौरी से लेकर महाराजगंज चौक तक है। शहर में कई जगह बाजार में एंट्री वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग...