सीवान, अप्रैल 2 -- सीवान। जिले के प्रमुख चौक-चौराहों पर ट्रैफिक नियंत्रण की समुचित व्यवस्था नहीं होने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में ट्रैफिक पुलिस की कमी के कारण वाहन चालक मनमाने ढंग से वाहन चलाते हैं। इससे आए दिन जाम और छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं। स्कूल, बाजार और अस्पताल के पास स्थिति और गंभीर रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि संकेतक, बैरिकेडिंग और नियमित ट्रैफिक मॉनिटरिंग की कमी साफ दिखती है। लोगों ने प्रशासन से व्यस्त चौराहों पर ट्रैफिक व्यवस्था सख्त करने और सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...