हाजीपुर, जनवरी 4 -- भगवानपुर। प्रखंड क्षेत्र में चल रहे कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए विभिन्न रेलवे-स्टेशन सहित चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। कड़ाके की ठंड के बीच चल रहे पछुआ हवा से लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रेलवे-स्टेशन, भगवानपुर अड्आ चौक,असोई चौक, रोहुआ चौक सहथा चौक आदि स्थानों अलाव का व्यवस्था होने से यात्रियों के साथ आम लोगों को राहत मिल रही है। रविवार को भी पछुआ हवा के साथ कड़ाके की ठंड ने लोगों को घर में रहने पर मजबूर कर दिया। ज्ञात हो की प्रखंड क्षेत्र में बीते 10 दिनों से कड़ाके की ठंड पर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...