पूर्णिया, दिसम्बर 27 -- गढ़बनैली, एक संवाददाता। कसबा नगर परिषद द्वारा शाम में भीषण ठंड को देखते हुए परिषद अंतर्गत विभिन्न चौक-चौराहों पर अलाव जलाया गया। अलाव लगाने की लोगों ने जहां लोगों ने सराहना की वहीं कुछ जगहों काफी कम मात्रा में लकड़ी को लेकर रोष भी प्रकट किया। लोगों ने बताया कि कम लकड़ी के कारण अलाव की आग आधे घंटे में ही समाप्त हो जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...