चौक चौराहे पर दो पक्षों में मारपीट, चार लोग हिरासत में
हरदोई, मई 28 -- शाहाबाद। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौक चौराहा पर गुरुवार को दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मोहल्ला खेड़ा बीबीजई निवासी ई-रिक्शा चालक विशाल गिहार अपने ई-रिक्शा से चौक चौराहा की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में विशेष वर्ग के कुछ लोगों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। यह भी पढ़ें- अलवर में बकरीद की खरीददारी के दौरान जमकर चले लाठी-डंडे और घूसे; पुलिस तैनात सड़क पर हुई मारपीट से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.