जहानाबाद, दिसम्बर 29 -- किंजर, निज संवाददाता। सुबे में ठंड का कहर लगातार जारी है। दिन भर बदली और कुहासे में जनजीवन गुजर रहा है। हाड़ बेधने वाली सर्द पछुआ हवा चल रही है। कामगार और मजदूर ठीठुरते हुए काम करने को मजबूर है। रोजमर्रा की खरीदारी करने के लिए राहगीरों को बाजारों में आना भी मजबूरी है। कुल मिलाकर इस ठंड से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। प्रतिवर्ष जिला प्रशासन की ओर से जिला अंतर्गत सभी बाजारों की चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की जाती थी। लेकिन इस बार अब तक कहीं भी जिला प्रशासन से अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। इस असुविधा को देखते हुए जदयू के शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रोफेसर शंभू सिंह ने जिला प्रशासन से अविलंब जिला के सभी बाजारो के चौक चौराहे पर अलाव की व्यवस्था करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.