प्रयागराज, मई 30 -- आंधी का असर न केवल बिजली बल्कि नेटवर्क सेवाओं पर भी पड़ा है। चौक में पिछले दो दिनों से मोबाइल नेटवर्क सेवाओं में आई तकनीकी खराबी के चलते व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित रहीं। नेटवर्क बाधित होने से ऑनलाइन भुगतान, यूपीआई ट्रांजेक्शन, ग्राहकों से संपर्क और अन्य डिजिटल कार्य प्रभावित रहे, जिससे व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस संबंध में प्रयागराज व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुशांत कुमार केसरवानी ने कहा कि वर्तमान समय में व्यापार पूरी तरह डिजिटल व्यवस्था पर निर्भर हो गया है। ऐसे में नेटवर्क सेवाएं बाधित होने से व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने दूरसंचार कंपनियों और संबंधित अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप कर समस्या का शीघ्र समाधान कराने की मांग की। सुशांत केसरवानी ने बताया कि बीते शुक्रवार...