फरीदाबाद, जून 18 -- बल्लभगढ़,अशेाक जैन। मिलन चौक के पास मंगलवार रात एक अधिवक्ता से बाइक सवार दो बदमाश मोबाइल फोन झपटकर फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत सेक्टर-7 चौकी पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार सेक्टर-9 निवासी अनुज शर्मा सेक्टर-12 कोर्ट में वकालत करते हैं। उन्होंने बताया कि 16 जून की रात करीब 10 बजे वह मिलन चौक से वाईएमसीए चौक की ओर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर एक मित्र का फोन आया और वह बातचीत कर रहे थे। आरोप है कि तभी पीछे से मिलन चौक की तरफ से मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों ने झपट्टा मारकर उनका मोबाइल फोन छीन लिया और तेजी से वाईएमसीए चौक की दिशा में फरार हो गए। घटना इतनी अचानक हुई कि वह बाइक का नंबर नहीं देख सके। पीड़ित ने अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और मोब...