लखनऊ, जून 3 -- 74 स्ट्रीट लाइट पोल, 4 हाईमास्ट लाइट और लालजी टंडन चौक के सौंदर्यीकरण कार्य जनता को समर्पित लखनऊ, प्रमुख संवाददातापुराने शहर के चौक कालीजी वार्ड में बुधवार को विकास कार्यों की नई सौगात मिली। महापौर सुषमा खर्कवाल व पार्षद अनुराग मिश्रा अन्नू ने करीब 50 लाख रुपये की लागत से कराए गए विभिन्न जनसुविधा एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का उद्घाटन किया। इस दौरान क्षेत्र में बेहतर प्रकाश व्यवस्था, सड़क और नाली निर्माण तथा प्रमुख चौराहों के सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्यों को जनता को समर्पित किया गया।--36 लाख से मजबूत हुई प्रकाश व्यवस्थामहापौर ने 36 लाख रुपये की लागत से लगाए गए 74 नए स्ट्रीट लाइट पोल और प्रकाश व्यवस्था के कार्यों का लोकार्पण किया। इन लाइटों के लगने से वार्ड की गलियों और प्रमुख मार्गों पर रोशनी बढ़ेगी, जिससे नागरिकों को रात में आव...