लखनऊ, मार्च 25 -- लेसा व विजिलेंस की संयुक्त टीम ने बुधवार को राजधानी के बेहटा, चौक सहित कई इलाकों में बिजली चोरी और बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान 10 लोग कटिया लगाकर बिजली इस्तेमाल करते हुए पकड़े गए। जानकीपुरम के बेहटा और सरसवा में प्रवर्तन दल ने 76 कनेक्शनों की जांच की, जिसमें 05 उपभोक्ता मीटर बाईपास कर चोरी करते पकड़े गए। इसी तरह चौक क्षेत्र में विजिलेंस टीम ने 36 घरों की जांच कर 05 अन्य उपभोक्ताओं को सीधे बिजली चोरी करते पकड़ा, जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। लखनऊ सेंट्रल जोन के मुख्य अभिंयता रवि अग्रवाल ने बताया कि वर्टिकल व्यवस्था में अब तक प्राप्त 15,461 बिल संबंधी शिकायतों में से 15,314 का निपटारा किया जा चुका है। वहीं गोमतीनगर में नेवर पेड उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने की कार्यवाही की गई। वहीं, इंदिरा नगर में बिजनेस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.