लखनऊ, मई 12 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक साल तक सोना ना खरीदने की अपील पर सोमवार को शहर में मिला-जुला असर दिख रहा है। चौक, अमीनाबाद सर्राफा पूरी तरह खुला हुआ है। वहीं आलमबाग और आशियाना के कई दुकानदारों ने शोरूम बंद रखें। वहीं व्यापारी बोले कि प्रधानमंत्री की अपील जरूर कोई बड़ी वजह होगी तभी की है। बस दुकानदारों कर्मचारी आदि के बारे में भी सोचना चाहिए। चौक सराफा एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आदिश जैन ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी देशहित में जो भी फैसला लेंगे। चौक सराफा कारोबारी उनके साथ है। यदि कोई समस्याएं है तो अपनी बात उचित फोरम में उठाएंगे। यह भी पढ़ें- पीएम की अपील का सराफा बाजार में दिखा असर, कम आए सोने के खरीदार धरना प्रदर्शन की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि जिन घरों में शादी-ब्याह कार्यक्रम है। वह लोग जरूर सोने-चांदी...