पिथौरागढ़, मई 20 -- संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। केएमवीएन की ओर से संचालित आदि कैलास यात्रा जारी है। यात्रा का चौथा दल भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने के बाद मंगलवार देर शाम चौकोड़ी पहुंचा। यहां पर्यटक आवास गृह प्रबंधक दीपक पंत के नेतृत्व में केएमवीएन कर्मचारियों ने यात्रियों को फूलों की माला पहनाकर व तिलक लगाकर स्वागत किया। रात्रि विश्राम के बाद बुधवार को यात्री दल पाताल भुवनेश्वर पहुंचा। गुफा के दर्शन के बाद यात्रियों ने मां हाटकालिका मंदिर में भी पूजा-अर्चना की और फिर अल्मोड़ा को रवाना हुए। दल में शामिल उम्रदराज 76 वर्षीय बुजुर्ग यात्री केरल निवासी मुराली बालाजी ने केएमवीएन की सुविधाओं की सराहना करते हुए कहा कि पूरी यात्रा शानदार रही। यह भी पढ़ें- केदारनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? आसपास की इन 5 खूबसूरत जगहों को भी करें एक्सप्लोर उन्होंने कहा कि आद...