मिर्जापुर, जून 9 -- चेतगंज। चील्ह थाना क्षेत्र ढबिया मझलीपट्टी गांव में भूमि संबंधी विवाद में मनबढ़ों ने महिला की पिटाई कर दी। पीड़िता ने चेतगंज चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। आरोप हैकि शिकायत लेकर चौकी पर आई तो विपक्षी भी वहां पहुंच गए। विपक्षियों ने चौकी में ही पुलिस के सामने भी पिटाई की। पीड़िता का मामले से संबंधित एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह चौकी में पिटाई का आरोप लगा रही है। फिलहाल हिन्दुस्तान अखबार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

घटना का विवरण गांव निवासी अनीता देवी पत्नी फूलचंद का आरोप हैकि अपने खेत में गोबर फेंकने जा रही थीं। इसी दौरान पड़ोसियों ने रास्ते में रोककर लात-घूसे से पिटाई कर दी। जिससे वह जख्मी हो गई। पीड़िता जब शिकायत लेकर चेतगंज चौकी आई तो विपक्षी भी पहुंच गए। चौकी परिसर में पुलि...