मिर्जापुर, मई 1 -- मिर्जापुर, संवाददाता शहर कोतवाली के अस्पताल चौकी में घुसकर दरोगा-सिपाही से मारपीट और तोड़फोड़ मामले में पुलिस ने चार नामजद समेत अन्य अज्ञात पर केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। ई-रिक्शा में वाहन की टक्कर के बाद चौकी पर बीती रात जमकर बवाल हुआ। इसमें एक सिपाही भी जख्मी हो गया था। पूरे मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।बीती रात अस्पताल चौकी से पचास मीटर दूर ई-रिक्शा ने किसी को टक्कर मार दिया था। जिस पर उन लोगों ने ई-रिक्शा चालक की पिटाई कर दी। यह भी पढ़ें- घोड़थम्भा: मारपीट कांड में फरार आरोपियों के घर चिपकाया इश्तेहार मौके पर पहुंची अस्पताल चौकी की पुलिस पिटाई करने वालों को चौकी ले आई। तब तक ई-रिक्शा चालक के पक्ष के लोग भी पहुंच गए और पिटाई करने वालो...