चौकी में काउंसिलिंग के दौरान हंगामा, दो भाई गिरफ्तार
रुद्रपुर, मई 29 -- रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप पुलिस ने पारिवारिक विवाद के दौरान हंगामा करने वाले दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। 28 मई को चौकी आवास विकास में जगतपुरा निवासी शौकत अली ने पारिवारिक विवाद और मारपीट को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने पर उपनिरीक्षक प्रकाश चन्द्र आर्या ने दोनों पक्षों को चौकी बुलाकर समझौता और काउंसलिंग कराने का प्रयास किया। काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों में शामिल सलमान मलिक और आसिफ शेर अली अचानक आपस में भिड़ गए। इस पर पुलिस ने सलमान मलिक पुत्र शौकत अली तथा आसिफ शेर अली पुत्र शौकत अली, निवासी जगतपुरा, थाना ट्रांजिट कैम्प को बीएनएस की धारा 125/126/135(3)/170 के तहत गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- शांति भंग की जमानत कराकर लौटे तो पत्नी सहित पीटा दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.