मेरठ, मई 25 -- टीपीनगर थाना क्षेत्र स्थित चौकी मंडी आईटीआई के पास रविवार को युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मोदीनगर निवासी पिंटू सैनी (30 वर्ष) के रूप में हुई। पुलिस ने मामले की सूचना परिजनों को दी, जिसके बाद परिजन थाने पहुंचे। पुलिस के अनुसार परिजनों ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया। परिजनों का कहना था कि पिंटू शराब पीने का आदी था। टीपी नगर थाना पुलिस ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। यह भी पढ़ें- चौकी मंडी आईटीआई के पास मिला युवक का शव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...