बस्ती, जून 8 -- बस्ती। एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने कार्य के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में चौकी प्रभारी महोदवा और दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है। यह कार्रवाई सीओ रुधौली कुलदीप यादव की रिपोर्ट पर की है। उनके स्तर से कार्य के प्रति लापरवाही बरतने की रिपोर्ट की गई थी। पुलिस कार्यालय के अनुसार लालगंज थाने की पुलिस चौकी महादेवा पर तैनात चौकी प्रभारी एसआई देवव्रत शर्मा, आरक्षी पंकज कुमार और पुष्कर यादव को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर पुलिस लाइन से संबंद्ध कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...