वाराणसी, जून 30 -- कछवांरोड (वाराणसी)। मिर्जामुराद थाने के एक पुलिस चौकी पर रविवार रात दारू-मुर्गा पार्टी के दौरान हुए विवाद में मनबढ़ों ने एक सिपाही को पीट दिया। ये मनबढ़ चौकी प्रभारी के दोस्त बताए गए जो पार्टी में शामिल होने जक्खिनी से आए थे। सिपाही की पिटाई के दौरान प्रभारी मौन रहे। सोमवार को उक्त घटना का वीडियो पुलिस अफसरों के एक्स हैंडल के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 'हिन्दुस्तान' उक्त वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो के अनुसार रविवार रात लगभग 10 बजे के सफेद रंग की स्कॉर्पियो से चार-पांच युवक पुलिस चौकी पर पहुंचे। उन्होंने चौकी प्रभारी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। उन्हें कहा गया कि बैठो मुर्गा बन रहा है। सभी युवकों ने स्कॉर्पियो में जक्खिनी से सादे वर्दी में साथ आए एक दीवान और एक वर्दीधारी सिपाही के साथ बैठ कर दारू पर। इस बीच...