बदायूं, जून 15 -- वजीरगंज थाना क्षेत्र की एक पुलिस चौकी के प्रभारी का कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो में चौकी प्रभारी और एक पीड़ित के बीच बातचीत सुनाई दे रही है। बातचीत में पीड़ित को धमकाने और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने जैसी बातें सुनाई पड़ रही हैं। इस बीच पीड़ित यूसुफ ने एक वीडियो जारी कर न्याय की गुहार लगाई है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। फिलहाल वायरल ऑडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस अधिकारियों की जांच के बाद ही ऑडियो की सत्यता और पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...