गुड़गांव, मई 1 -- रेवाड़ी, संवाददाता। रेवाड़ी की कुंड पुलिस चौकी पर तैनात प्रभारी और एएसआई को रिश्वत लेने के आरोप में गुरुग्राम की एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गिरफ्तार किया है। इन पर आरोप है कि एक इंपाउंड (अस्थायी रूप से जब्त) बाइक को छोड़ने के नाम पर सात हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। दोनों को शुक्रवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। रेवाड़ी के गांव नांधा के श्रवण कुमार ने कहा कि उनकी बाइक 19 अप्रैल को गांव पालड़ा के एक होटल के बाहर से चोरी हो गई थी। इसकी रिपोर्ट करवा दी गई थी। कुछ दिन बाद कुंड चौकी पुलिस ने बरामद कर लिया। यह भी पढ़ें- चौकी इंचार्ज और ASI ने 7000 रुपए में बेच दी ईमान, गुरुग्राम ACB ने रंगे हाथ पकड़ा; महकमे में हड़कंप बाइक की सुपुर्दगी के आदेश अदालत ने जारी कर दिए थे, लेकिन चौकी इंचार्ज एसआई योगेश कुमार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.